Tag Archives: #nicestory

डस्टबिन

अंग्रेज में डस्टबिन
तो सीधी भाषा में
कचरे का डिब्बा
नाम में ही बदनामी
सहता आया हूं
कई अरसो से
हूं में बद नसीब
केबल गंदगी
में मेरा जीना है
जीवन भर के लिए ।

काश यह जिंदगी
बदल जाती मेरी
नई सोच
स्वच्छ भारत ने मुझे
मेरे अंग को अलग करके
गीला और सुखा
में बदला
मगर लोगों की
नजरे इतनी बुरी है की
फर्क समझ में नहीं आता
कब यह लोग सुधरेंगे ?
ना मुझे उम्मीद है
इन लोगों से !
मुझे पता है
मेरी हैसियत
जब वह नहीं
सुधरेंगे तो
मुझे कहां बदलने देंगे
में जैसा था वैसा ही रहूंगा
क्यों की में हूं
कचरे का डिब्बा
अंग्रेज में बोलते हैं डस्टबिन…

Are you suffering